फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sadbhav Yatra reaches Faridabad Assembly Constituency

Faridabad News: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची सद्भाव यात्रा

Sat, 10 Jan 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sadbhav Yatra reaches Faridabad Assembly Constituency
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चौधरी बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह का स्वागत किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सद्भाव यात्रा ने 98वें दिन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने यात्रा के फरीदाबाद पहुंचने पर चौधरी बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री भी यात्रा में शामिल रहे। कांग्रेस की ओर से बताया गया कि आगामी रविवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा भी यात्रा में शामिल होंगी।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत 19/28 डिवाइडिंग रोड से हुई। इसके बाद यात्रा ओल्ड फरीदाबाद मैन बाजार, सेक्टर-16, सेक्टर-15, जिला कोर्ट (सेक्टर-12), जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेक्टर 7-10 मार्केट, सेक्टर-7, हनुमान मंदिर होते हुए सीही गांव पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम किसान भवन सेक्टर-16 में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान जनसभा में पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री ने कहा कि सद्भाव यात्रा के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है।


बृजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सद्भाव यात्रा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना है। इस दौरान महिला जिला कांग्रेस प्रधान सुनीता फागना, विनोद कौशिक, चांद सिंह फोगाट, जगत सिंह नागर सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed