{"_id":"61aba38e7122ea2b793f1b2c","slug":"sabotage-campaign-against-illegal-occupants-faridabad-news-noi6194839152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों के खिलाफ चला तोड़फोड़ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों के खिलाफ चला तोड़फोड़ अभियान
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध कब्जों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने ग्रीन बेल्ट से अवैैैध कब्जों को हटाया। प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर हो रहे कब्जों को हटाने के साथ दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। वहीं नीलम बाटा रोड पर तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान अर्थमूवर मशीन पर पत्थर फेंकने की बात सामने आई है। गनीमत रही कि पत्थर किसी को लगा नहीं।
नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने शनिवार को एनआइटी एक पांच नंबर मार्केट, नीलम बाटा रोड स्थित अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई, जबकि कुछ ने इस कार्रवाई की सराहना की। तोड़फोड़ की शुरुआत एनआइटी एक मार्केट से हुई। मार्केट खुलने के साथ ही नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता अर्थमूवर मशीन के साथ पहुंच गया था। निगम अधिकारियों ने तोड़फोड़ करने से पूर्व दुकानदारों व रेहड़ी पटरी वालों को सड़क एवं फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद दुकानदारों ने अपने कब्जे हटा लिए, लेकिन निगम दस्ते के जाते ही लोगों ने फिर से अपना सामान सड़क तक रख लिया। वहीं रेहड़ी पटरी वाले भी अपना सामान लेकर बाजार में आ गए।
एनआइटी एक-दो चौक के दोनों तरफ दुकानें बनी हुई हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे सीमेंट का फुटपाथ बना लिया था। अर्थमूवर मशीन ने उन्हें भी तोड़ दिया। यहां पर भी दुकानदारों ने आपत्ति जताई, लेकिन निगम अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। नीलम बाटा रोड पर नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों को हटाया जा रहा था। निगम की जमीन पर चल रहे ढाबे को हटाने के लिए अर्थमूवर मशीन पहुंची, तो दो लोगों ने तोड़फोड़ पर आपत्ति जताई और कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अर्थमूवर मशीन पर पत्थर मार दिया। गनीमत रही कि पत्थर अर्थमूवर के शीशे पर ही लगकर रह गया। ड्राइवर का बचाव हो गया। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कहा कि अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिए लोग स्वयं कब्जों को हटा लें।