{"_id":"69ff7de6f214de437201bdfe","slug":"rwa-meeting-held-in-sector-11-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69571-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-11 में आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-11 में आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-11 में लावारिस पशुओं के आतंक को लेकर शनिवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर के निवासियों ने सड़कों पर घूम रहे लावारिश पशुओं से हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गाय और अन्य लावारिस पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
आरडब्ल्यूए प्रधान एसएस चाहर ने कहा कि सुबह और शाम के समय पशुओं के झुंड सड़कों और पार्कों के आसपास जमा हो जाते हैं। इससे वाहन चालकों, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पशुओं के कारण दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। इस संबंध में पहले भी नगर परिषद और संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर लावारिस पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की जाएगी। संवाद