फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RWA assaulted in Parkland Pride, security incharge and BPTP builder accused

Faridabad News: पार्कलैंड प्राइड में आरडब्ल्यूए से मारपीट, सिक्योरिटी इंचार्ज और बीपीटीपी बिल्डर पर आरोप

Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
RWA assaulted in Parkland Pride, security incharge and BPTP builder accused
ग्रेफ में बढ़ रहे निवासियों से मारपीट के मामले, बिल्डर पर बाउंसर से पिटवाने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी पार्कलैंड प्राइड सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड पर 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों द्वारा आरडब्ल्यूए प्रधान से मारपीट का भी आरोप लगा है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तक सैकड़ों लोगों ने बीपीटीपी थाना में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। बिल्डरों ने आरोप लगाया कि सोसाइटियों में बिना आपराधिक जांच के किसी भी व्यक्ति को सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात कर दिया जाता है। मारपीट और छेड़छाड़ के मामले बढ़ने का यह अहम कारण है।

ग्रेफ की सोसाइटियों में रह रहे लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोसाइटियों में सिक्योरिटी गार्ड और लोगों के बीच मारपीट के मामले बढ़ने लगे हैं। पार्कलैंड प्राइड सोसाइटी निवासी 8 वर्षीय नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी चौथी कक्षा में पढ़ती है। क्लब में खेलते समय सिक्योरिटी गार्ड बच्ची से छेड़छाड़ करता है, इसके अलावा उसे उठा लेने की भी धमकी दी थी, जिससे बच्ची काफी सहम गई। बच्ची के पिता बच्ची के साथ क्लब पहुंचे। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की पहचान यतिंदर के रूप में हुई है। सिक्योरिटी गार्ड और नाबालिग पिता के बीच बहस हो गई। उन्होंने गार्ड को एक थप्पड़ जड़ दिया, जिसके जवाब में सिक्योरिटी गार्ड ने क्विक रिस्पांस टीम बुला ली। काफी बहस होने के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष को पीटा, थाने पहुंचे लोग
आश्वासन के दो दिन बीत जाने के बाद भी सिक्योरिटी गार्ड यतिंदर पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर बच्ची के पिता ने रोष जताया। उन्होंने आरडब्ल्यूए प्रधान सोमेश्वर सिंह को क्लब में बुलाया। सोमेश्वर सिंह ने सिक्योरिटी हेड सुमित सेर को फोन करके जानकारी मांगी, लेकिन उचित जबाव नहीं मिला। जिससे नाराज होकर आरडब्ल्यूए प्रधान ने पुलिस से शिकायत की बात कही। इतनी देर में बीपीटीपी के 10-15 बाउंसर और सिक्योरिटी के 10-15 लोग आ गए। धीरे-धीरे बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि आरडब्ल्यूए प्रधान को बाउंसर और सिक्योरिटी ने पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद डिस्कवरी पार्क निवासी आरती मल्होत्रा ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं ग्रेटर फरीदाबाद में बढ़ने लगी हैं। यदि किसी बच्चे को कोई भी व्यक्ति परेशान करता है तो वह अपने परिजनों को सूचित करे। परिजन पुलिस की सहायता लेकर आरोपियों को सजा दिला सकते हैं। बात दबाने या डरने की बजाय आवाज को उठाने की आवश्यकता है। शुक्रवार को बीपीटीपी पार्कलैंड प्राइड सोसाइटी में लोगों को जागरूक किया गया।
--------
पहले भी आ चुके हैं मारपीट के मामले
-14 मार्च 2024 को बीपीटीपी पार्कलैंड प्राइट पीवी ब्लॉक में परिचितों के प्रवेश को लेकर सिक्योरिटी मैनेजर ने लोगों से गाली-गलौज की थी।

-19 जनवरी 2024 को टेररा सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर और सोसाइटी के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें 20-25 युवक हथियारों के साथ सोसाइटी में घुसते हुए नजर आए थे।


-एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी के आरडब्ल्यूए वाइस प्रेसिडेंट पर असामाजिक तत्वों ने कार चढ़ाने की कोशिश की थी। यह पूरी वारदात सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed