फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ruckus in hospital over taking dead body, fight with security personnel

Faridabad News: शव ले जाने को लेकर अस्पताल में हंगामा, सुरक्षाकर्मी से मारपीट

Sat, 16 Dec 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 16 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in hospital over taking dead body, fight with security personnel
हरीनगर के एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर कराया गया था अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के एकॉर्ड अस्पताल में शव ले जाने को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते बात हाथापाई पर आ गई और परिजन अस्पताल के सुरक्षा कर्मी को पीटकर मोर्चरी से शव उठा कर ले गए। थाना खेड़ीपुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरी नगर निवासी गुलाब भाटी (43) को शनिवार को हार्ट अटैक आने के कारण एकॉर्ड अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टरों ने गुलाब को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधक ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया।
इधर मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजन अस्पताल में जुट गए और शव की मांग करने लगे। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस के आने से पहले शव देने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते मामला गर्मा गया और मृतक के परिजन और अस्पताल के सुरक्षा कर्मी के बीच मारपीट हो गई। परिजनों पर अस्पताल में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। पुलिस के आने से पहले परिजन शव को मोर्चरी से उठा कर ले गए। घटना की जानकारी पाकर थाना खेड़ी पुल, बीपीटीपी, दुर्गा शक्ति और थाना भूपानी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब जा चुके थे। अस्पताल प्रबंधक ने थाना खेड़ी पुल में मृतक के परिजनों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

-
वर्जन-
नियमों के मुताबिक पहले से मृत आए मरीज के बारे में पुलिस को सूचना देना अस्पताल की जिम्मेदारी है। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसलिए शव ले जाने की जिद कर रहे थे। पुलिस के आने से पहले ही परिजन शव को ले गए। अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी को चोट आई हैं उसका इलाज चल रहा है। प्रबंधन की तरफ से थाना में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हीमा कुमारी, प्रवक्ता एकॉर्ड अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed