{"_id":"69920aef20a4b66ee107284e","slug":"ruckus-erupts-at-farmhouse-party-security-agency-owner-shot-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62964-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फार्म हाउस में पार्टी के दौरान हंगामा, सुरक्षा एजेंसी के मालिक पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फार्म हाउस में पार्टी के दौरान हंगामा, सुरक्षा एजेंसी के मालिक पर चलाई गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित एक फार्म हाउस में शनिवार रात पार्टी के दौरान कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। शोर-शराबा सुनकर जब सुरक्षा एजेंसी के मालिक वहां पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पर आरोपियों ने उन पर गोली चला दी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर सुमित गुप्ता, नितिन गुप्ता और संजीव समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश कर रही है।
मेवला महाराजपुर के रहने वाले राहुल ने बताया कि उनकी अपनी सुरक्षा एजेंसी है और सूरजकुंड रोड स्थित एक फार्म हाउस की सुरक्षा का जिम्मा उनके पास है। शनिवार रात को फार्म हाउस में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। इसी बीच युवकों ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी और तैनात सुरक्षाकर्मी को पीटने लगे। जब राहुल वहां पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। विरोध बढ़ता देख युवकों ने राहुल पर सीधी फायरिंग कर दी जिसमें उनकी जान बच गई।