फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 16.19 lakh transferred by sending fake email in the name of vendor company

Faridabad News: वेंडर कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल भेजकर ट्रांसफर करा लिए 16.19 लाख रुपये

Tue, 14 Oct 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rs 16.19 lakh transferred by sending fake email in the name of vendor company
सेक्टर-58 की कंपनी से हुई ठगी, साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 इलाके की एक कंपनी को वेंडर कंपनी के नाम पर फर्जी ईमेल भेजकर 16.19 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि वेंडर कंपनी से मिलती-जुलती ईमेल से बैंक खाता अपडेट करने और उसमें रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। दो बार आई फर्जी ईमेल को सही मानकर अलग-अलग खातों में ये पेमेंट कर दी गई। वेंडर कंपनी ने बाद में पेमेंट न मिलने को लेकर ईमेल भेजी तो चेक करने पर फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले राजकुमार ने दी है। ये सेक्टर-58 की एक कंपनी में लेखा निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 4 सितंबर को कंपनी के एडमिन अधिकारी की ईमेल पर वेंडर कंपनी की ओर से ईमेल आई। इसमें बैंक खाता नंबर अपडेट करने और उसमें पेमेंट करने को कहा गया। बताए गए खाते में 9 सितंबर को 8 लाख रुपये केनरा बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। आरोप है कि 15 सितंबर को फिर से इस वेंडर कंपनी की ओर से एडमिन अधिकारी के पास ईमेल आई। इसमें भी बैंक खाता अपडेट करने और पेमेंट को कहा गया। एडमिन अधिकारी ने शिकायतकर्ता लेखा निरीक्षक को ये ईमेल भेज दी। बाद में 23 सितंबर को फिर से 819921 रुपये बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 30 सितंबर को फिर से वेंडर कंपनी की ओर से ईमेल आई। इसमें कहा गया कि उन्हें कोई पेमेंट प्राप्त नहीं हुई है। जब चेक किया गया कि बैंक खाता नंबर अपडेट की दो ईमेल आई और उनमें पेमेंट की गई है तो पता चला कि वेंडर कंपनी ने ये ईमेल भेजी ही नहीं थी। अज्ञात ठग ने वेंडर कंपनी के नाम से मिलती-जुलती ईमेल आईडी से ये ईमेल भेजकर रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed