{"_id":"6afb5be9e52f5e1a2c09c3cd","slug":"rs-136-crore-will-be-spent-on-transporting-waste-from-the-nit-zone-to-pratapgarh-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85507-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी जोन से प्रतापगढ़ तक कूड़ा पहुंचाने पर खर्च होंगे 1.36 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी जोन से प्रतापगढ़ तक कूड़ा पहुंचाने पर खर्च होंगे 1.36 करोड़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में जगह-जगह जमा होने वाले कूड़े और उससे होने वाली गंदगी से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। एनआईटी जोन से निकलने वाले कूड़े को प्रतापगढ़ स्थित ठोस कचरा प्रसंस्करण केंद्र तक पहुंचाने के लिए निगम 1.36 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए निगम ने कूड़े की लोडिंग, अनलोडिंग और परिवहन का टेंडर जारी किया है।
नगर निगम की ओर से जारी टेंडर के अनुसार ठेकेदार को यह काम चार महीने में पूरा करना होगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि एनआईटी क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़े का उठान और परिवहन होने से सड़कों, खाली प्लॉटों और रिहायशी इलाकों के आसपास कचरा जमा होने की समस्या कम होगी। इससे लोगों को गंदगी, दुर्गंध और आवारा पशुओं की समस्या से राहत मिलेगी।