{"_id":"6037dd428ebc3ee8f533b45e","slug":"route-divert-for-five-day-in-faridabad-faridabad-news-noi567850579","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन शहरवासियों को झेलना पड़ेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन शहरवासियों को झेलना पड़ेगा जाम
विज्ञापन
फरीदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर के दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद करन
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेड लाइट फ्लाईओवर की पलवल से दिल्ली जाने वाली साइड को ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे बंद कर दिया। मरम्मत का काम करने वाली एलएनटी कंपनी ने फ्लाईओवर की भार क्षमता जांच के लिए ऐसा किया। जांच में पांच दिन का समय लगेगा। ऐसे में लोगों को आने वाले पांच दिन जाम झेलना पड़ेगा।
बृहस्पतिवार को हाईवे के अचानक से बंद हो जाने के कारण पलवल से दिल्ली जाने वाली साइड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मात्र आधे घंटे में ही कतार ओल्ड फरीदाबाद से अजरौंदा चौक तक पहुंच गई। जाम से बचने के लिए लोग हाईवे के साथ लगते वैकल्पिक मार्गों से निकलते नजर आए। बिना किसी पूर्व सूचना के फ्लाईओवर बंद किये जाने से लोगों को घंटों तक जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आई।
दोपहर करीब ढाई बजे ट्रैफिक पुलिस की टीम ने फ्लाईओवर के नीचे राजीव चौक पर बेरिकेडिंग कर वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया था। इसमें केवल हाईवे से गुजरने वाले ही नहीं बल्कि उसके साथ लगने वाले रास्तों पर चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे रोड से ओल्ड फरीदाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को भी अंडर पास में नहीं जाने दिया। यह वाहन चालक अंडरपास से ओल्ड रेड लाइट पर आने की बजाय सेक्टर-21 से होते हुए बड़खल फ्लाईओवर को पार करते हुए हाईवे तक पहुंचे। जिला यातायात प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर को सोमवार दोपहर तक खोल दिया जाएगा। तब तक के लिए लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों को मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
यह हैं वैकल्पिक मार्ग
- पलवल से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक बाईपास रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कैली गांव कट, गुड़ ईयर चौक और अजरौंदा चौक से राइट होकर बाईपास रोड पर जाया जा सकता है।
- ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर 18, 19 की तरफ से आकर रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन चालकों को राजीव चौक से बाएं जाकर अजरौंदा चौक की तरफ मोड़ा गया है। यहां नीलम फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर रेलवे स्टेशन तक जाया जा सकता है।
- पलवल की तरफ से सीधे आने वाले वाहनों को ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर के ऊपर की बजाय सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। यह वाहन चालक राजीव चौक से बाएं मुड़कर रेलवे अंडरपास का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन रेलवे रोड से आने वालों के लिए अंडरपास बंद रहेगा।
- एनआईटी एक से पांच के निवासी सेक्टर-21 से होते हुए बड़खल फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर जाम से बच सकते हैं।