फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rohtak team won the trophy by defeating Hansi in the final of Kabaddi.

Faridabad News: कबड्डी के फाइनल में रोहतक की टीम ने हांसी को हराकर जीती ट्रॉफी

Thu, 29 Feb 2024 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rohtak team won the trophy by defeating Hansi in the final of Kabaddi.
राजकीय महाविद्यालय में चल रहा था राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन एनके जेके (रोहतक) की टीम विजयी हुई। मुकाबले के बाद रोहतक की टीम को पुरस्कृत किया गया।

राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान के प्राचार्य डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार 26 से 29 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट में 20 महाविद्यालयों की 33 टीमों ने हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन सरस्वती महिला महाविद्यालय (पलवल) की टीम और एमके जेके (रोहतक) की टीम के बीच सेमीफाइनल का मैच हुआ। इसमें एमकेजेके (रोहतक) की टीम विजय रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच एसडीएमएम महाविद्यालय (हांसी) और एफसी महाविद्यालय (हिसार) के बीच खेला गया। इसमें एसडीएमएम (हांसी) विजय रही। इसके पश्चात महाविद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

रोहतक और हांसी के बीच हुआ मुकाबला

टूर्नामेंट के संरक्षक सचिव डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को एमकेजेके (रोहतक) और एसडीएमएम (हांसी) के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। फाइनल मैच में एनकेजेके (रोहतक) की टीम ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथियों द्वारा टीम को सम्मानित किया गया। इसके अलावा द्वितीय स्थान पर एसडीएमएम हांसी और तृतीय स्थान पर एसएमएम महाविद्यालय (पलवल) तथा हिसार की टीमें रही। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमों का मनोबल बढ़ाया गया। मंच संचालन डॉ. सुधा और नीति पंवार एवं बिजेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed