फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rohtak Road and Bal Bhavan Academy won the matches.

Faridabad News: रोहतक रोड और बालभवन अकादमी ने जीते मुकाबले

Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Road and Bal Bhavan Academy won the matches.
मैच से पहले टॉस के दौरान वीवाईसीए और बालभवन की टीमें और आयोजक। स्त्रोत कोच - फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।
- अरमीत कौर व ज्योति बनीं मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भूपानी स्थित विजय यादव क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुए सोनाली यादव गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इनमें रोहतक रोड जिमखाना और बालभवन अकादमी की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते। रोहतक ने वीवाईसीए को हराकर बाजी मारी जबकि बालभवन ने एसआरएनसीसी-2 को हराया। पहले मुकाबले में बालभवन ने वीवाईसीए को 15 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई बालभवन ने तीन विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवी शर्मा ने 73 और अरमीत कौर ने 32 रन की पारी खेली। वीवाईसीए के लिए वर्षा, सुरक्षा और मोनिका ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में बल्लेबाजी को आई वीवाईसीए की टीम आठ विकेट पर 149 रन ही बना सकी। टीम के लिए गीत डागर ने 51 और रजनी ने 43 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। बालभवन के लिए अरमीत कौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर चार विकेट झटके। अरमीत को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


रोहतक रोड ने सात विकेट से जीता मुकाबला

दूसरे मुकाबले में रोहतक रोड ने एसआरएनसीसी को आसानी से सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एसआरएनसीसी ने पांच विकेट 137 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ज्योति ने 48 और उमंग ने 36 रन बनाए। रोहतक के लिए सोनिया, प्रिया और माही ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में रोहतक की टीम की ओर से ज्योति ने 61 और सिमरन ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत टीम ने 18.1 ओवर में मुकाबला जीत लिया। चंचल और ज्योति को एक-एक विकेट मिला। ज्योति को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता की शुरुआत के दौरान डॉ. युवराज कुमार, अभय सिंह, प्रेम प्रकाश गुप्ता और विजय यादव मौजूद रहे।

मैच से पहले टॉस के दौरान वीवाईसीए और बालभवन की टीमें और आयोजक। स्त्रोत कोच

मैच से पहले टॉस के दौरान वीवाईसीए और बालभवन की टीमें और आयोजक। स्त्रोत कोच- फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed