{"_id":"6aea280b6a6c8646660649a4","slug":"roadways-employees-to-hold-a-state-wide-strike-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84513-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोडवेज कर्मचारी करेंगे प्रदेशव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोडवेज कर्मचारी करेंगे प्रदेशव्यापी हड़ताल
विज्ञापन
5 और 6 नवंबर को 10 प्रमुख मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
निजी बस परमिट योजना रद्द करने, कर्मचारियों को पक्का करने और नई भर्ती शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित महासंघ की ओर से मंगलवार को डिपो में गेट मीटिंग की गई। 30 अक्तूबर को जारी ज्ञापन में रोडवेज विभाग को बचाने, सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने और कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई है। कर्मचारियों ने सभी रोडवेज यूनियनों, किसान संगठनों और अन्य कर्मचारी संगठनों से आंदोलन में सहयोग की अपील की है।
प्रधान नरेश और सचिव सुरेंद्र ने बताया कि प्रमुख मांगों में सरकार की निजी बस परमिट योजना रद्द करना और सरकारी बसों का बेड़ा बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा चालक, परिचालक और वर्कशॉप कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने तथा 2008 के परिचालकों को पदोन्नति देने की मांग की गई है। इन्हें सभी मांगों को लेकर 5-6 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।