फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways employees gheraoed the Transport Minister's residence in Ambala.

Faridabad News: रोडवेज कर्मचारियों ने अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का किया घेराव

Sat, 25 Jul 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees gheraoed the Transport Minister's residence in Ambala.
अनिल विज ने 15 दिन में वार्ता का दिया आश्वासन, साझा मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारी
विज्ञापन

अधूरी मांगों के समाधान की मांग, फरीदाबाद डिपो के कर्मचारियों ने भी लिया प्रदर्शन में हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज की विभिन्न यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को साझा मोर्चा के बैनर तले अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं और जल्द समाधान की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुना। उन्होंने साझा मोर्चा के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 15 दिन बाद साझा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मांगों पर वार्ता की जाएगी, जिसके बाद समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन




फरीदाबाद डिपो से पहुंचे रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ एवं एटक के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होने से रोडवेज व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साझा मोर्चा ने भी चेतावनी दी कि यदि तय समय में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आगे की रणनीति बनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed