{"_id":"6a25c52cefc9e4e313033f57","slug":"roadways-buses-are-being-run-on-college-routes-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71808-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॉलेजों के रूट पर चलाई जा रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॉलेजों के रूट पर चलाई जा रहीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज विभाग की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं, जो सुबह और शाम के समय बल्लभगढ़ बस डिपो से विभिन्न कॉलेजों तक संचालित हो रही हैं।
विभाग की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को समय पर कॉलेज पहुंचाना और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। सुबह के समय कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को और शाम को वापसी के समय बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों के चलने से सबसे ज्यादा फायदा युवतियों को हुआ है। क्योंकि कई बार कॉलेज से घर आने व जाने के लिए ऑटो व अन्य वाहन नहीं मिल पाते उस वजह से उनको काफी परेशानी होती थी। रोडवेज बस शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी फायदा हुआ है।
इन कॉलेजों के लिए चलाई जाती हैं बसें
बल्लभगढ़ से एनआईटी-5 नंबर स्थित केएन मेहता कॉलेज, बल्लभगढ़ दुधौला विश्वविद्यालय, बल्लभगढ़ से वाईएमसीए विश्वविद्यालय, बल्लभगढ़ से सेक्टर-2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय, बल्लभगढ़ से मोहना महिला महाविद्यालय, बल्लभगढ़ से नचौली महाविद्यालय के लिए बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी का कहना है कि अगर कोई और कॉलेज बसों का संचालन करवाना चाहता है ताे वह उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवा सकता है। जिसके बाद उनकी ओर से रूट मैप तैयार कर बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।