फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways bus service started for Mohana-Chhanysa

Faridabad News: मोहना-छांयसा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Wed, 12 Jun 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started for Mohana-Chhanysa
-एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते रूट नंबर 917 पर नहीं जा रही थी बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड को कुंडली-गाजियाबाद-पलवल से जोड़ने वाली मोहना रोड को
चार लेन के बनाने का कार्य के तेजी से चल रहा है। गांव मच्छगर में सड़क निर्माण कार्य चलने की वजह से करीब एक महीने पहले रोडवेज, सिटी बस और निजी बसों का संचालन सिर्फ गांव मच्छगर तक कर दिया था। इससे यात्रियों को परेशानी होती थी, लेकिन अब रोडवेज और निजी बसों का संचालन मोहना छांयसा तक शुरू कर दिया है। वहीं, सिटी बस का संचालन अभी नहीं किया गया है।

ड्यूटी इंचार्ज जगदीश कुमार ने बताया कि एक महीने पहले गांव मच्छगर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड को केजीपी से जोड़ने वाली मोहना रोड को फोर लेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस रूट पर चलाई जाने वाली तीन रोडवेज, 4 सिटी बस नंबर 917 और 4 निजी बसों का संचालन सिर्फ गांव मच्छगर तक किया जा रहा है। अभी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उक्त रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को निकलने का रास्ता बना दिया है। रोडवेज की ओर से बंद पड़ी सभी बसों का संचालन मोहना छांयसा तक शुरू कर दिया है। वहीं, निजी बसों का भी संचालन शुरू हो गया है। अब बल्लभगढ़ से गांव मोहना व छांयसा को जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


सिटी बस का संचालन नहीं हुआ शुरू
सिटी बस रूट नंबर 917 का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। सिटी बस लो फ्लोर की होने की वजह से जर्जर सड़क के कारण सिटी बस में पीछे की ओर लगने वाला बैलून फट जाता है, जिसकी वजह से बसें खराब हो जाती हैं। गांव मच्छगर की सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसलिए अभी सिटी बस का संचालन शुरू नहीं किया गया। -अंकित, सिटी बस डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed