फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways bus card free

Faridabad News: रोडवेज बस यात्रियों को मुफ्त में मिलेगा बिना नाम का वाला कार्ड

Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus card free
- डेबिट कार्ड की तरह मेट्रो, शॉपिंग और ऑनलाइन पेमेंट मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- कार्ड को ई-टिकट मशीन पर टच करते ही यात्री को मिल जाएगी टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों व परिचालक के बीच अब खुले पैसों को लेकर का सुनी नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा को शुरू कर दिया है। अगर किसी यात्री को बिना नाम वाला कार्ड लेना है तो वह डिपो से मुफ्त में ले सकते हैं। वहीं, नाम वाले कार्ड के लिए यात्री को 160 रुपये चार्ज देना होगा। डिपो से अभी तक सिर्फ नौ यात्रियों ने ही इस कार्ड का फायदा उठाया है।

रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परिचालक द्वारा ई टिकट दी जाती है। ई टिकट को लेते समय परिचालक और यात्री के बीच खुल्ले पैसे नहीं होने की वजह से कहा सुनी होती है। इसलिए अब सरकार की ओर से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा को जिले में शुरू कर दिया है। यह कार्ड यात्री मुफ्त में बनवा सकता है। इसके लिए यात्री बल्लभगढ़ बस डिपो के अंदर बने पास रूम के अंदर जाकर आधार कार्ड के जरिए एनसीएमसी कार्ड को बनवा सकते है। इसके लिए यात्री को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा अगर यात्री अपने नाम वाला कार्ड को बनवाना चाहते है तो ऑनलाइन अप्लाई करके बनवा सकते है उस कार्ड के लिए चार्ज के तौर पर 160 रुपये का भुगतान करना होगा। इस कार्ड का प्रयोग रोडवेज, दिल्ली मेट्रो, डीटीसी, चंडीगढ़, ऑल इंडिया मेट्रो, शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते है।
विज्ञापन


90 में से सिर्फ 9 यात्री ने बनवाए कार्ड
पास इंचार्ज मुस्तकीम ने बताया कि डिपो के पास 90 कार्ड आ चुके है। उसमें से सिर्फ नौ यात्रियों ने कार्ड को बनवाया है। उनके द्वारा यह कार्ड मुफ्त में दिया जा रहा है। इस कार्ड का इस्तेमाल यात्रा के साथ-साथ शॉपिंग भी कर सकते है। इस कार्ड को यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed