फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads will be repaired as soon as the rain stops

बारिश बंद होते ही सड़कों की होगी मरम्मत

Sun, 12 Sep 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Roads will be repaired as soon as the rain stops
फरीदाबाद में निगमायुक्त यशपाल यादव अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नगर निगम कार्यालय में रविवार को आयोजित हुई बैठक में निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि बरसात रुकते ही जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। विभाग और अधिकारियों से कहा कि हरपथ पोर्टल पर दिखाई गईं सड़कों का विवरण लें और उनकी मरम्मत करवाएं।
विज्ञापन

बैठक में इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर निगमायुक्त ने कहा कि सभी औपचारिकताओं को तुरंत पूरा किया जाए, जिससे बारिश के बाद मरम्मत कार्य शुरू हो सके। दरअसल, पिछले तीन दिनों से शहर में हो रही बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे सड़कों की हालत खराब हो गई। कुछ रोड की मरम्मत कुछ दिन पहले ही की गई थी, वह भी जर्जर स्थिति में हो गई। जो सड़कें पहले से क्षतिग्रस्त हों, उनका और ज्यादा बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

इस बाबत निगमायुक्त ने रविवार को बैठक की। उन्होंने समय रहते सीवर लाइनों, नाले, नालियों की सफाई करने के आदेश दिए। जिससे आगे जलभराव न हो। इस संबंध में कार्यकारी अभियंताओं को नालों की सफाई के बाद उनसे निकलने वाली गाद को साफ करने के निर्देश दिए। इसके साथ नाले नालियों के ऊपर हुए कब्जे को हटाने के भी आदेश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि हर घर में पानी के मीटर होने चाहिए जिसके लिए तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव करेगी निजी एजेंसी
बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव व साफ-सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा की। इनके रखरखाव के लिए एजेंसी नियुक्त करने की बात कही। निगमायुक्त ने सभी कार्यकारी अभियंताओं को उनके डिवीजनों में चल रहे अवैध आरओ प्लांट को तत्काल संबंधित संयुक्त आयुक्त के द्वारा हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी सामुदायिक केंद्रों को निगम के द्वारा किसी एजेंसी के माध्यम से चलाने के बारे में मुख्य अभियंता को एक प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि एजेंसियां निजी भवनों की बजाय नगर निगम के भवनों व स्थानों पर टावर लगाए जिससे निगम की आय बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed