फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads of 44 lanes will be built in Surya Colony with Rs. 2 crores.

Faridabad News: सूर्या कॉलोनी में दो करोड़ से बनेंगी 44 गलियों की सड़कें

Tue, 21 Jan 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roads of 44 lanes will be built in Surya Colony with Rs. 2 crores.
मंत्री राजेश नागर ने बुजुर्ग के हाथों से नारियल फुड़वाकर कार्य की शुरूआत कराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र की सूर्या कॉलोनी में दो करोड़ की लागत से 44 गलियों की सड़कें बनाने का कार्य किया जाएगा। सोमवार को प्रदेश मंत्री और क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने एक साथ 44 गलियों को बनाने के कार्य का शिलान्यास कराया। इस अवसर पर क्षेत्र के एक बुजुर्ग के हाथों से नारियल फुड़वाकर कार्य की शुरूआत कराई गई।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि विकास के कार्यों को तेज गति से कराया जा रहा है। यह सब जनता के ही प्यार का परिणाम है। जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर अपने इरादे जता दिए थे। अब प्रदेश सरकार अपना वादा निभा रही है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर सेहतपुर क्षेत्र की सूर्य कॉलोनी व आसपास की गलियों का निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। एक साथ इन 44 गलियों को बनाने के कार्य पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को विकास का लाभ सही समय पर मिल सके। इस अवसर पर प्रहलाद शर्मा, शीशराम अवाना, सुमन चंदेल, वासुदेव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed