फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads of 26 villages will be constructed in Prithla assembly constituency

Faridabad News: पृथला विधानसभा क्षेत्र में 26 गांवों की सड़कों का किया जाएगा निर्माण

Tue, 08 Jul 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Roads of 26 villages will be constructed in Prithla assembly constituency
विधायक रघुबीर तेवतिया ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के 26 गावों की सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 26 गावों की सभी सड़कों के निर्माण कार्य की कुल लंबाई 69.64 किलोमीटर होगी। इन सड़क निर्माण पर 5370.49 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा है कि पृथला विधानसभा क्षेत्र का समुचित और सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को हर स्तर पर उठाया है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा-सत्रों में उन्होंने पृथला क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया था। सरकार ने उनकी मांगों को जायज मानते हुए पृथला क्षेत्र की विभिन्न 26 गावों की सड़कों के टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं। विधायक ने कहा कि उक्त सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों का किया जाएगा निर्माण
पृथला क्षेत्र के आल्हापुर से कलवाका, लिंक रोड से घाघोट, जनौली से नंगला लक्खी सिंह, बघौला से जनौली, लिंक रोड से जल्हाका व लिंक रोड हरफली की सड़के निर्माण कार्य को पास किया गया है। इनके अलावा अटाली से मोहना, लिंक रोड से प्रहलादपुर, लदियापुर, छांयसा से प्राचीन मंदिर छांयसा, मोहना बस स्टेंड से मोहना, मोहला से भनकपुर, कबूलपुर से भनकपुर, छांयसा से नरियाला, बल्लभगढ़ समयपुर-सारमथला रोड, लिंक रोड गडखेडा व अटाली से गडखेडा सड़क निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों के अलावा लिंक रोड से पैन्टू्रन ब्रिज तक, मोहना से अटेरना, लिंक रोड से मोहना विश्राम गृह, कौराली से बुखारपुर, फतेहपुर बिल्लोच से लढौली, लिंक रोड से ककडीपुर, लिंक रोड से ककडीपुर, लिंक रोड से सोतई से भटपुरा, नरियाला से नरहावली वाया अहमदपुर व लिंक रोड से सरूरपुर सड़क निर्माण कार्य को भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed