फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads are being dug at many places to find sewer manholes.

Faridabad News: सीवर के मैनहोल ढूढ़ने को जगह-जगह खोदी जा रही सड़क

Fri, 04 Oct 2024 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Roads are being dug at many places to find sewer manholes.
वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा निगम कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिगांव क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर नगर निगम की इंजीनियर ब्रांच की बड़ी खामी सामने आई है। वार्ड-26 में बंगाल शूटिंग चौक के नजदीक सड़क बनाते समय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीवरेज के मैनहोल पर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा अब वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क बने अभी छह महीने भी नहीं बीते हैं कि सीवरेज के मैनहोल को ढूंढने के लिए जगह-जगह से सड़क को खोदा जा रहा है। मैनहोल का ढक्कन मिलने के बाद खोदी गई सड़कों को ठीक नहीं किया जाता है, तब तक सड़क का दूसरा हिस्सा खस्ताहाल होने लगता है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह शेरशाह सूरी रोड डीएलएफ इंडस्ट्रियल क्षेत्र, आईपी कॉलोनी, गांव एकत्मादपुर, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों को जोड़ती है। इस कारण यहां जाम लगता है। डीएलएफ इंडस्ट्रियल क्षेत्र होने के कारण यहां से भारी वाहनों का आवागमन अधिक होता है। इस क्षेत्र में बुढि़या नाले पर पुल का निर्माण चल रहा है। ऐसे में लोगों के आवागमन के लिए बचा एकमात्र रास्ता शेरशाह सूरी रोड पर भी नगर निगम अधिकारियों द्वारा सीवर ढूंढ़ने के लिए जगह जगह की जा रही खुदाई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।
विज्ञापन


कॉलोनी के निवासी अंकुर क्षरण ने बताया यह लापरवाही कई जगह देखने को मिली है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले ग्रेटर फरीदाबाद में खेड़ी पुल से तिगांव को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में लोक निर्माण विभाग द्वारा ऐसी लापरवाही बरती गई थी। लोकसभा चुनाव को करीब देखते हुए ठेकेदार ने जल्दबाजी में सीवर का ढक्कन छोड़े बिना ही एक लेन को सीमेंटेड कर दिया। बारिश आने पर यह पोल खुली। लोक निर्माण विभाग का ऐसा काम देखकर दुकानदार दंग रह गए थे। विरोध पर ठेकेदार ने जगह चिह्नित कर अधूरी सड़क को खुदवाना शुरू दिया था। विभागीय अधिकारियों की ऐसी लापरवाही से सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सड़क पर तीन विभाग कर रहे काम

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह आरएमसी सड़क नगर निगम की है लेकिन यहां 50 मीटर सड़क पर एनएचएआई ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान तारकोल डालकर सीवर लाइन को बंद कर दिया। इसके बाद एफएमडीए अब सीवर के मैनहोल ढूंढ रहा है। क्योंकि शहर में सीवर की सफाई का काम एफएमडीए ने टेकओवर कर लिया है। उन्हें सीवर लाइन की सफाई करनी है। इस कारण सड़क को तोड़ रहे हैं। इस सड़क पर तीन विभाग काम कर रहे हैं।


----



वर्जन



नगर निगम ने इस सड़क को अच्छे से बनवाया था। निगम की इसमें कोई गलती नहीं है। इसके बाद एनएचएआई ने यहां तारकोल डाल दिया। अब एफएमडीए सड़क तोड़कर सीवर के मैनहोल ढूंढ रहा है, ताकि सफाई की जा सकें। - बिरेंद्र कर्दम, मुख्य अभियंता नगर निगम

वर्जन
जब इस रोड का ठेकेदार ने निर्माण किया तो उसने सड़क पर बने सीवर पर ध्यान नहीं दिया। पूरी रोड सीमेंटेड बना दी। यहां बारिश में सबसे ज्यादा पानी भरता है। पानी निकासी के लिए अब सीवर के मैनहोल को ढूंढ़ा जा रहा है, ताकि गंदे पानी की निकासी हो सकें।
-बिरेंद्र कर्दम, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article