{"_id":"69065853643c4e83ff0ff7f5","slug":"road-repair-ambulances-filling-potholes-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54799-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोड रिपेयर एंबुलेंस से भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोड रिपेयर एंबुलेंस से भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे
विज्ञापन
छह दिन में 70 से अधिक गड्ढे भरे गए, राज्य स्तर पर सराहा जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में सड़कों पर गड्ढों की समस्या से निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। निगम ने दो रोड रिपेयर एंबुलेंस वाहनों द्वारा प्रतिदिन गड्ढों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इस पहल को राज्य स्तर पर भी सराहा जा रहा है। छह दिन में रोड रिपेयर एंबुलेंस से 70 से अधिक गड्ढे भरे गए हैं।
निगम के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार 30 अक्तूबर को इन दोनों वाहनों ने मिलाकर 14 गड्ढे भरे, बुधवार 31 को 17 गड्ढे भरने में सफलता मिली और 1 नवंबर शाम तक 10 से अधिक गड्ढे भरे जा चुके हैं। निगम अधिकारियों की तरफ से दोनों वाहनों को आगे का लक्ष्य प्रतिदिन 20 गड्ढे भरने का रखा गया है।
मॉडल ऐसे काम करता है
विभाग ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जिस पर नागरिक रोड पर गड्ढे की सूचना भेज सकते हैं। शिकायत मिलते ही एक से दो घंटे के भीतर एंबुलेंस-टीम मौके पर पहुंच जाती है और गड्ढे को भरने का कार्य शुरू होता है। अधिकारियों ने बताया हमने यह मॉडल इसलिए बनाया है ताकि काम तुरंत हो सके और सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कम हो।
विज्ञापन
वर्तमान में दो रोड रिपेयर एंबुलेंस चल रही हैं, लेकिन निगम का कहना है कि यदि यह मॉडल सफल रहा तो वाहनों की संख्या बढ़ाने और तकनीकी उपकरण में भी विकास किया जाएगा ताकि पूरे जिले में व्यवस्था अच्छे से काम कर सके।
भविष्य में किए जा सकते हैं बदलाव
निगम ने बताया कि यदि प्रारंभिक तीन महीने का परीक्षण सफल रहा तो वाहनों की संख्या चार-छह तक बढ़ाई जाएगी। साथ ही तकनीक में सुधार के लिए एक मोबाइल एप विकसित करने की भी योजना है जहां नागरिक सिर्फ व्हाट्सएप नहीं बल्कि एप से फोटो अपलोड कर स्थिति ट्रैक कर सकेंगे।
हमारा लक्ष्य है कि फरीदाबाद की सभी मुख्य सड़कों पर गड्ढों की समस्या समाप्त हो जाए और नागरिक सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही कर सकें।- नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम