{"_id":"687a9b693a8869d4eb0c6877","slug":"road-pits-filled-in-front-of-corporation-office-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47428-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निगम कार्यालय के सामने भरे गए सड़क के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निगम कार्यालय के सामने भरे गए सड़क के गड्ढे
विज्ञापन
समाचार पत्र में दो जुलाई को प्रमुखता से उठाया गया था मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के नगर निगम कार्यालय के सामने सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 2 जुलाई को अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्राथमिकता से उठाया था। निगम के अधिकारियों ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गड्ढों को भरने का काम करवा दिया है।
बीके चौक से निगम कार्यालय व जिला अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को यहां से निकलने में परेशानी हो रही थी। लोग लंबे समय से इन गड्ढों को ठीक करने की मांग कर रहे थे। आपको बताते चलें कि दिन में सैकड़ों लोग निगम कार्यालय व जिला अस्पताल पहुंचते हैं। इन सभी लोगों को सड़क की खराब हालात के कारण यहां से गुजरने में मशक्कत करनी पड़ती थी।
मानसून में हो रही थी अधिक परेशानी
मानसून शुरू होने के बाद फरीदाबाद में लगभग रोजाना बारिश हो रही है। वहीं जिस दिन बारिश नहीं होती उसके अगले दिन काफी तेज बारिश हो जाती है । इस कारण सड़कों पर पानी हमेशा भरा रहता है। वहीं निगम कार्यालय के सामने सड़क पर बने हुए गड्ढों में भी पानी भरा रहने के कारण वाहन चालकों को हादसे का डर लगा रहता है। इन गड्ढों के कारण सड़क पर बार बार जाम भी लग रहा था। अब गड्ढे भरवा दिए गए हैं। लोगों को अब परेशानी नहीं होगी।