{"_id":"6ab96da8d245167d710a28b7","slug":"road-not-restored-after-sewer-line-excavation-trouble-mounts-in-sector-23-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81207-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीवर लाइन की खुदाई के बाद नहीं सुधरी सड़क, सेक्टर-23 में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीवर लाइन की खुदाई के बाद नहीं सुधरी सड़क, सेक्टर-23 में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
- सेक्टर-23 की गलियों में मिट्टी के ढेर और गड्ढों से आवाजाही ठप, बच्चे-बुजुर्ग गिरकर हो रहे चोटिल, पानी का टैंकर भी घरों तक नहीं पहुंच रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-23 की गलियों में सीवर लाइन की खुदाई के बाद अधूरा छोड़ा गया काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई, लेकिन न तो सीवर लाइन का काम हुआ और न ही सड़कों को समतल करवाया गया। गलियों में जगह-जगह मिट्टी के ढेर और गड्ढे होने से लोगों के लिए घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। वाहन लाना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सेक्टर-23 निवासी त्रिभूनाथ और अजय ने बताया कि खुदाई के बाद रास्ते की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। मिट्टी के ढेर के कारण गलियां संकरी हो गई हैं। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति ज्यादा परेशानी वाली है। निकलने के लिए भी रास्ता न होने के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
पानी का टैंकर भी नहीं पहुंचता : गलियों की खराब स्थिति का असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। सेक्टर-23 वेदप्रकाश ने बताया कि सड़क की खुदाई और मिट्टी के ढेर के कारण पानी का टैंकर गलियों के अंदर तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में लोगों को बाहर से पानी लाकर घर तक पहुंचाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सीवर की समस्या दूर करने के लिए शुरू हुआ काम अब आवाजाही और पानी की व्यवस्था में भी परेशानी बढ़ा रहा है।
8 सितंबर को सौंपा ज्ञापन : समस्या को लेकर सेक्टर-23 के लोगों ने 8 सितंबर को नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सीवर लाइन का काम पूरा कराने और सड़क को जल्द ठीक कराने की मांग की थी। इसके बावजूद गलियों में खुदाई के बाद बनी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि काम पूरा होने के साथ ही सड़क को भी व्यवस्थित कराया जाए, ताकि आवाजाही सामान्य हो सके। नगर निगम अभियंता सतपाल ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर संबंधित टीम को काम जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।