{"_id":"68a31e7de434f386bb09afa0","slug":"road-accident-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-105604-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर पीछे बैठी महिला की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। धमाला मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक पर सवार भाई बहन को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवाया गया, जहां से उसे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। महिला 15 दिन पहले ही अपने मायके में रहने के लिए आई थी। पुलिस ने महिला के चाचा की शिकायत के आधार पर बाइक सवार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका महिला के चाचा बशीर निवासी अहमदबास थाना फिरोजपुर झिरका ने बताया कि उनकी भतीजी जीनत (30) पत्नी फरीद निवासी रानिका ने करीब 1 महीने पहले लड़की को जन्म दिया था। इसी के चलते जीनत को उसके माता पिता ने करीब 15 दिन पहले ससुराल से अपने पास बुला लिया। शनिवार को जीनत अपने भाई लुकमान के साथ फिरोजपुर झिरका स्थित बाजार कुछ सामान लेने के लिए गई थी। जब वह शाम करीब 5 बजे घर लौट रहे थे, उसी समय धमाला में स्थित क्रेशर प्लांट के पास श्मशान वाले रास्ते पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों भाई बहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।