फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RMC road will be constructed from Neelkanth Garden to irrigation drain.

Faridabad News: नीलकंठ गार्डन से सिंचाई नाले तक बनाई जाएगी आरएमसी सड़क

Sun, 16 Nov 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
RMC road will be constructed from Neelkanth Garden to irrigation drain.
नगर निगम ने मावई रोड के पुनर्निर्माण के लिए परियोजना को मंजूरी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम ने मावई रोड के पुनर्निर्माण के लिए परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत नीलकंठ गार्डन से सिंचाई नाले तक बनने वाली सड़क पूरी तरह आरएमसी एम-40 ग्रेड की कंक्रीट से तैयार होगी। इलाके के लोग लंबे समय से बारिश के मौसम में सड़क टूटने, गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और धूल-गंदगी जैसी समस्या से परेशान हैं। लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है।



नगर निगम की तरफ से इस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए करीब सात माह का समय दिया गया है। काम शुरू होने के 7 माह के भीतर लोगों के लिए सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि एम-40 ग्रेड कंक्रीट शहर की भीतरी सड़कों पर पहली बार इस स्तर पर उपयोग किया जा रहा है । इससे सड़क की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। आम तौर पर टारमैक सड़कें कुछ वर्षों में टूटने लगती हैं लेकिन उच्च-ग्रेड सीमेंट कंक्रीट सड़कें भारी वाहनों के दबाव और तापमान के उतार-चढ़ाव को भी लंबे समय तक झेल सकती हैं। इसलिए इस सड़क पर आने वाले समय में भी परेशानी नहीं होगी। वहीं निगम को भी सड़क को बार बार ठीक नहीं करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वार्ड-28 में आने-जाने का प्रमुख मार्ग है और इस पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण पिछले कई वर्षों से इलाके में जाम पर सड़क हादसों की समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में स्थिति और बिगड़ खराब हो जाती है। जब सड़क के गड्ढे पानी से भर जाते हैं और वाहन चालक सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते है। लेकिन अब लोगों को इस समस्या से निजात मिलने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क बनने के बाद यातायात सुगम होगा
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सड़क बनने के बाद यातायात सुगम होने के साथ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। दुकानदारों और व्यापारियों को उम्मीद है कि नई सड़क बनने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और बाजारों में रौनक लौटेगी। व्यापार बढ़ने से इलाके के जीवन स्तर में भी सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
तकनीकी मानकों का पालन किया जाएगा



जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य के दौरान सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां स्टॉर्म वाटर ड्रेन भी ठीक किए जाएंगे ताकि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा न हो। निगम ने यह भी बताया है कि निर्माण के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी और लोगों को समय-समय पर सूचना दी जाएगी।



निगम की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - अजय, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed