फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Risk of accidents due to dilapidated hoardings and unipoles.

Faridabad News: जर्जर होर्डिंग और यूनिपोल से हादसे की आशंका

Tue, 28 Jul 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to dilapidated hoardings and unipoles.
बारिश और तेज हवाओं के बीच पुराने विज्ञापन ढांचों की स्थिति पर उठे सवाल
विज्ञापन


एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, और सेक्टर में जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून की बारिश और तेज हवाओं के बीच शहर में लगे पुराने होर्डिंग, यूनिपोल और साइन बोर्ड लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बन रहे हैं। एनआईटी क्षेत्र, बीके चौक-नीलम चौक, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-15, 16 और बाजारों के व्यस्त इलाकों में लगे कई होर्डिंग और यूनिपोल की स्थिति को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
कई स्थानों पर लगे लोहे के ढांचों में जंग लगा हुआ है। बारिश के पानी और लगातार नमी के कारण इनके कमजोर होने की आशंका बढ़ जाती है। तेज हवाओं के दौरान ऐसे होर्डिंग और यूनिपोल हिलते नजर आते हैं, जिससे इनके आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में मानसून के दौरान कमजोर हो चुके होर्डिंग और यूनिपोल की समय पर जांच नहीं होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को सभी होर्डिंग, यूनिपोल और साइन बोर्ड की जांच कराकर असुरक्षित ढांचों को हटाने या सुरक्षित करने की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा में पुराने होर्डिंग देखकर डर लगता है। इनकी जांच जल्द होनी चाहिए।- दीपक, सेक्टर-15

व्यस्त बाजारों में लगे कमजोर यूनिपोल हादसे का कारण बन सकते हैं। इन्हें समय रहते ठीक करना जरूरी है। - सुनील, एनआईटी-5

शहर की सुंदरता के साथ लोगों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।-अमित, ओल्ड फरीदाबाद

हादसा होने के बाद कार्रवाई से बेहतर है कि पहले ही जर्जर होर्डिंग हटाए जाएं। - मोहन, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed