फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rinki increased the pride of Haryana on International Literacy Day

Faridabad News: रिंकी ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बढ़ाया हरियाणा का मान

Tue, 09 Sep 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rinki increased the pride of Haryana on International Literacy Day
फरीदाबाद की नवसाक्षर रिंकी ने बताए अपने अनुभव, तालियाें से गूंजा सभागार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के डॉ. अंबेडकर ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में फरीदाबाद ने पूरे हरियाणा का मान बढ़ाया। इस कार्यक्रम में जब फरीदाबाद जिले की नवसाक्षर शिक्षार्थी रिंकी ने मंच संभाला तो उनकी आत्मविश्वास से भरी आवाज और अनुभवों ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। रिंकी ने बताया कि साक्षरता ने किस प्रकार उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए और उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने का साहस दिया। उनकी प्रेरणादायक बातें सुनकर पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा और यह क्षण हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बन गया।
कार्यक्रम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल के मार्गदर्शन और जिला समन्वयक राहुल कुमार के नेतृत्व में हुआ। साथ ही, निदेशालय से अतिरिक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) डॉ. राजीव वशिष्ठ और एससीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज भी मौजूद रहे। केंद्रीय स्तर पर भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार तथा संयुक्त सचिवों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी, मिजोरम के शिक्षा मंत्री डॉ. वनलालथलाना और त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री किशोर बर्मन मुख्य अतिथि रहे। मंच से रिंकी की उपलब्धियों को देखकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भी माना कि साक्षरता अभियान तभी सफल होता है, जब इसकी मिसाल आम लोग पेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद की रिंकी की यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व का क्षण रही, बल्कि हरियाणा को भी राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान दिलाने वाला अवसर बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed