{"_id":"6a99ad09ed105ded6e05a861","slug":"revised-sgfi-schedule-adds-to-players-woes-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79094-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसजीएफआई के बदले शेड्यूल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसजीएफआई के बदले शेड्यूल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की परेशानी
विज्ञापन
जूडो खिलाड़ियों को सता रहा ओवरवेट होने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बारिश के कारण स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के कई मुकाबले रद्द होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिताओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। पांच सितंबर से दोबारा मुकाबले शुरू होंगे। हालांकि, जूडो खिलाड़ियों के लिए बदला हुआ शेड्यूल परेशानी का कारण बन गया है। जिन मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को तैयारी और दस्तावेज जुटाने के लिए करीब दो सप्ताह का समय मिलना था, उन्हें अचानक पहले कर दिया गया है।पहले बालिकाओं के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 जूडो मुकाबले कैथल में 14 से 16 सितंबर तक प्रस्तावित थे। अब इन्हें बदलकर पांच से सात सितंबर कर दिया गया है। इसी तरह बालकों के मुकाबले फतेहाबाद में 26 से 28 सितंबर तक होने थे, लेकिन अब ये आठ से 10 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती वजन की
खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिता की तारीख पहले होने से तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। जूडो में अलग-अलग भार वर्ग होने के कारण खिलाड़ियों को निर्धारित वजन तक पहुंचने के लिए नियमित अभ्यास और डाइट पर ध्यान देना पड़ता है। अचानक तारीख आगे आने से खिलाड़ियों को ओवरवेट होने की चिंता सता रही है। करण, तनिषा और केशव नाम के खिलाड़ियों ने बताया कि पहले उनके पास दस्तावेज पूरे करने, यात्रा की तैयारी करने और वजन नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त समय था। अब कुछ ही दिनों में यह सब करना होगा। अभिभावकों का कहना है कि प्रतियोगिताओं का शेड्यूल बदलना जरूरी हो सकता है, लेकिन खिलाड़ियों को पर्याप्त समय दिए बिना तारीख आगे करने से उनकी मेहनत प्रभावित होती है।