फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Review meeting to improve education system of government schools

Faridabad News: सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए समीक्षा बैठक

Sat, 31 May 2025 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Review meeting to improve education system of government schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणामों को बेहतर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एनआईटी स्थित गोल्फ क्लब में हुई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक धनेश अदलखा ने की।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह और बड़खल क्षेत्र के 17 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में मौजूद सुविधाओं, स्टाफ की स्थिति और परीक्षा परिणामों की समीक्षा करना था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भांखरी के प्रिंसिपल ने अपने स्कूल की जर्जर बिल्डिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य अधूरा है और जो कार्य हुआ है, वह भी घटिया गुणवत्ता का है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गंभीर समस्याएं हो रही हैं। इस पर विधायक धनेश अदलखा ने जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त लहजे में फटकार लगाई और कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करें और तुरंत प्रभाव से समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा में कोई कोताही पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सभी स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षकों की नियुक्ति और छात्रों के लिए बेहतर शैक्षिक माहौल सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। बैठक में जिन स्कूलों ने भाग लिया उनमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर, भांखरी, अंकिर, अनंगपुर, फतेहपुर चंदीला, एनआईटी 1, 2, 3, 5, टिकोना पार्क, सेक्टर 21डी, बड़खल और लक्कड़पुर शामिल रहे। सभी प्रिंसिपलों ने अपने-अपने विद्यालयों की चुनौतियों और जरुरतों को साझा किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed