फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retro-reflective paint will be used on the roads in Faridabad

Faridabad News: फरीदाबाद में सड़कों पर होगा रेट्रो-रिफ्लेक्टिव पेंट का उपयोग

Mon, 01 Sep 2025 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Retro-reflective paint will be used on the roads in Faridabad
- खराब मौसम और अंधेरे के कारण होने वाले हादसों पर लगेगी रोक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसका उद्देश्य सड़कों की सुरक्षा और गुणवत्ता में सुधार करना है। इस पहल के तहत फरीदाबाद में सड़कों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव पेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि रात के समय और खराब मौसम में भी सड़क पर बनी लाइनें और जेब्रा क्रॉसिंग स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें। इस परियोजना को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। रात में या कम रोशनी वाली जगहों पर अक्सर ड्राइवरों को सड़क पर बनी लेन और जेब्रा क्रॉसिंग देखने में परेशानी होती है, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। रेट्रो-रिफ्लेक्टिव पेंट की खासियत यह है कि यह रोशनी को वापस रिफ्लेक्ट करता है, जिससे पेंट की हुई लाइनें और निशान दूर से ही चमकने लगते हैं। इससे ड्राइवरों को सही लेन में रहने और पैदल चलने वालों को क्रॉसिंग का उपयोग करने में मदद मिलेगी। इस परियोजना के अंतर्गत फरीदाबाद से सेक्टर-28 हुडा मार्केट टी प्वाइंट तक की सड़क पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग पेंट का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें ज़ेब्रा क्रॉसिंग और कैट आई लगाने का काम भी शामिल है। ये सड़क सुरक्षा के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है। इन कैट आई या रिफ्लेक्टिव रोड स्टड का उपयोग अक्सर सड़कों के किनारों और डिवाइडर पर किया जाता है ताकि रात में सड़क की सीमाएं स्पष्ट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 दिनों में होगा काम पूरा
अनुबंध के तहत एजेंसी को काम 50 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है। इस तरह की समय-सीमा यह दर्शाती है कि सरकार इस काम को लेकर गंभीर है और इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है।

पैदल राहगीरों को मिलेगी राहत
यह परियोजना न केवल ड्राइवरों के लिए बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी सुरक्षित माहौल बनाने में सहायक होगी। जेब्रा क्रॉसिंग का सही और स्पष्ट दिखना विशेष रूप से उन इलाकों में महत्वपूर्ण है जहां पैदल चलने वालों की आवाजाही अधिक होती है जैसे कि बाजार और आवासीय क्षेत्र। इससे बच्चे, बुजुर्ग और अन्य पैदल यात्री सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकेंगे।

लोगों ने किया स्वागत
फरीदाबाद में इस तरह की पहल का स्वागत किया जा रहा है, क्योंकि यह शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और उसे सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से उम्मीद है कि भविष्य में अन्य शहरों में भी इसी तरह की तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि पूरे राज्य में सड़कों की स्थिति में सुधार हो सके।

00



फरीदाबाद नगर निगम लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है। आने वाले समय में अन्य कई परियोजनाओं पर भी काम शुरू किया जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed