फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired teacher's gold bangle (weighing 2.5 tolas) stolen while traveling in an auto-rickshaw.

Faridabad News: ऑटो में सफर कर रही सेवानिवृत्त शिक्षिका का ढाई तोले का सोने का कड़ा चोरी

Thu, 11 Jun 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher's gold bangle (weighing 2.5 tolas) stolen while traveling in an auto-rickshaw.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। एनआईटी क्षेत्र में दिन दहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षिका के साथ चोरी की वारदात हो गई। भीड़भाड़ वाले ऑटो में सफर के दौरान किसी ने उनके हाथ से करीब ढाई तोले का सोने का कड़ा काटकर चोरी कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एनआईटी निवासी मंजू बाला ने बताया कि वह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर-3 से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे 1-2 चौक से बैंक ऑफ इंडिया जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थीं। ऑटो में पहले से तीन सवारियां बैठी हुई थीं। रास्ते में चालक ने आगे बैठे एक यात्री को पीछे बैठने के लिए कहा और पुलिस की मौजूदगी का हवाला देते हुए एक अतिरिक्त सवारी को भी पीछे बैठा दिया। भीड़ अधिक होने के कारण ऑटो में यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की बैंक पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा गायब है। आशंका है कि ऑटो में बैठे किसी व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर कड़ा काट लिया। चोरी हुए कड़े का वजन करीब ढाई तोले था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed