फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired Subedar cheated 2.5 lakhs on the pretext of getting KYC done

केवाईसी करवाने का झांसा देकर रिटायर्ड सूबेदार से 2.5 लाख ठगे

Tue, 21 Jun 2022 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Retired Subedar cheated 2.5 lakhs on the pretext of getting KYC done
फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ठगों ने एक रिटायर्ड सूबेदार नरेंद्र नाथ तिवारी (68) से 2.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित सोमवार दोपहर को बैंक से तीन लाख रुपये निकालने गया था। 2.5 लाख रुपये उनके पास पहले से थे। चेक से पैसे निकालने के दौरान बैंक में मौजूद एक युवक ने कहा कि केवाईसी नहीं हुआ है। आरोपी ने उन्हें केवाईसी का फार्म देकर भरने को कहा। सूबेदार फार्म भरने में व्यस्त हो गए। इधर आरोपी 2.50 लाख रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के बलिया जिले के निवासी रिटायर्ड सूबेदार नरेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह एनआईटी चार में परिवार के साथ रहते हैं। उन्हें लखनऊ में जमीन खरीदनी है। इसके लिए उन्हें जमीन मालिक के खाते में 5.50 लाख रुपये जमा कराने थे। सोमवार दोपहर घर से 2.50 लाख रुपये लेकर पीएनबी बैंक से तीन लाख रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने चेक भरकर काउंटर पर जमा कराया। काउंटर पर बैंक अधिकारी ने पैन कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी साथ में लगाने को कहा। कॉपी कराकर वापस आए तो बैंक के गेट पर एक व्यक्ति ने पांव छूकर हालचाल पूछा और चला गया। दूसरे व्यक्ति ने बैंक में आने का कारण पूछा और पैसे निकलवाने में मदद करने लगा। सूबेदार को लगा कि वह बैंक कर्मचारी है। आरोपी चेक लेकर बैंक प्रबंधक के पास गया। वापस आकर उसने केवाईसी नहीं होने बात कहकर एक फार्म भरने को कहा। सूबेदार ने पैसों से भरा बैग साइड में रख दिया और फार्म भरने में व्यस्त हो गए। इस बीच आरोपी पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी का पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed