फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired bank manager cheated of Rs 96 lakh on the pretext of profit on investment

Faridabad News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 96 लाख ठगे

Sat, 09 Mar 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Retired bank manager cheated of Rs 96 lakh on the pretext of profit on investment
सोशल मीडिया पर दिए लिंक पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा
विज्ञापन

साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद साइबर अपराध पर लगाम नहीं लग रही है। इस बार जालसाज ने शेयर बाजार में निवेश करने पर दोगुना मुनाफे का झांसा देकर बैंक के सेवानिवृत प्रबंधक से 96 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-28 निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 जनवरी को फेसबुक पर उन्होंने एक पोस्ट देखी जिसमें शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे की बातें लिखी थी और उसमें एक लिंक भी दिया हुआ था। लिंक को खोलते ही उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया जिसका नाम केकेआरसीए स्टॉक इनवेस्टमेंट स्टडी ग्रुप 792 था। वह ग्रुप से जुड़कर हर प्रतिक्रिया को देखने लगे। ग्रुप से जुड़े लोगों द्वारा निवेश किए पैसे जल्द ही दोगुने हो रहे थे। यह देखकर उन्होंने सहमति जताई। फिर उन्हें व्हाट्सएप पर बने वीआईपी 1016 नामक दूसरे ग्रुप से जोड़ा गया। उन्हें एक आवेदन फॉर्म भेजा गया। फाॅर्म भरने के बाद एक एप डाउनलोड करवाकर केकेआर नामक एप में खाता खुलवाया गया। उन्हें कंपनियों में निवेश करने के लिए बैंक खाता नंबर भेजा गया। 30 जनवरी को उन्होंने पहले सात लाख रुपये निवेश किए। व्हाट्सएप ग्रुप और एप पर उन पैसों में दोगुना मुनाफा दिखने लगा। यह देखकर उन्होंने पांच लाख और निवेश किए। पीड़ित इस तरह से अधिक मुनाफे के लालच में एक मार्च तक कई मदों में 96 लाख 65 हजार रुपये साइबर ठगों के विभिन्न खातों में जमा करता गया। उन्होंने जब मुनाफे की राशि निकालने की सोची तो पैसे नहीं निकले। इससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसे लेकर उन्होंने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed