फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   restriction increased on diesel taxis by tranasport department

डीजल टैक्सियों पर परिवहन विभाग का शिकंजा

Tue, 03 May 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 03 May 2016 11:48 AM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर में जगह-जगह चला अभियान
  • दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव के मुकाबले बेहद कम है फरीदाबाद में पेट्रोल-डीजल टैक्सियों की संख्या

विज्ञापन
restriction increased on diesel taxis by tranasport department
jam - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली टैक्सियों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद सोमवार को परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। शहर में जगह-जगह चलाए गए इस अभियान के तहत 10 टैक्सियों के चालान किए गए।

विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव के मुकाबले पेट्रोल-डीजल से चलने वाली टैक्सियों की संख्या फरीदाबाद में बेहद कम है। दिल्ली में सख्ती के बाद इनकी तादाद और कम हो गई है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के चेकिंग दस्ते ने जगह बदल-बदलकर जांच की कार्रवाई को अंजाम दिया। पेट्रोल-डीजल टैक्सियां न मिलने पर विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और वाहनों के कर संबंधित दस्तावेजों के आधार पर व्यवसायिक वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुड़गांव  और नोएडा में आईटी कंपनियों और बीपीओ का हब होने के कारण दिल्ली-एनसीआर से दिन-रात कई शिफ्टों में कर्मचारी कैब का इस्तेमाल कर सफर करते हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल टैक्सियों पर पाबंदी का असर इन शहरों में ज्यादा दिखा। दिल्ली से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के चलते फरीदाबाद के रास्ते गुड़गांव को जाने वाली कैब की संख्या बेहद कम हो गई है।

सोमवार को पाली-गुड़गांव  रोड पर परिवहन विभाग की टीम सुबह से ही टैक्सियों की जांच पड़ताल में जुटी रही। इसके बाद हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। बदरपुर बॉर्डर से फरीदाबाद के रास्ते मथुरा आगरा तक जाने वाली डीजल टैक्सियों पर भी शिकंजा कसा गया।

सीएनजी की नहीं कमी
अडानी गैस कंपनी के उपाध्यक्ष (वितरण) भाषित ढोलकिया ने बताया कि  शहर में सीएनजी गैस की कोई कमी नहीं है। रोजाना 1 लाख 20 हजार किलो गैस खपत हो रही है। आने वाले समय को देखते हुए हम पूरी तरह तैयार हैं। अभी शहर में सीएनजी के 12 स्टेशन हैं। भविष्य में 4 स्टेशन और खोलने की प्लानिंग है। इसके लिए प्लॉट की लोकेशन भी फाइनल हो गई है।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जांच अभियान चलाया गया है। लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।-भारत भूषण, आरटीए (सचिव)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed