फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Resolve social media complaints on time: DC

सोशल मीडिया की शिकायतों का समय पर करें समाधान : डीसी

Wed, 13 Jan 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Resolve social media complaints on time: DC
सोशल मीडिया की शिकायतों का समय पर करें समाधान : डीसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। उपायुक्त यशपाल ने बुधवार को सभी विभागों को निर्देश जारी कर सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों के तुरंत निपटारे के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। इनका समय पर समाधान कर रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करें। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागों की मासिक प्रगति मीटिंग में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त ने सीएम विंडो पर आने वाली सभी शिकायतों की भी क्रमवार ढंग से समीक्षा की। उन्होंने उन विभागों को निर्देश भी दिए जिनकी शिकायतें लंबित थी। बैठक में परिवार पहचान पत्र के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई।

जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि जिले में 1049123 परिवारों का डाटा अपलोड किया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए इस कार्य को जल्द से जल्द निपटाया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed