{"_id":"69d94283b3125fadcc066f6d","slug":"resolution-of-4-out-of-7-complaints-of-i-gas-distribution-on-toll-free-number-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67166-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टोल-फ्री नंबर पर आई गैस वितरण की सात शिकायतों में से 4 शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टोल-फ्री नंबर पर आई गैस वितरण की सात शिकायतों में से 4 शिकायतों का समाधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने रसोई गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और घरेलू सिलिंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में अनियमितता बरतने वालों और ओवर चार्जिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि जन शिकायतों के लिए तंत्र को मजबूत किया गया है। गत 9 अप्रैल को टोल-फ्री नंबर पर प्राप्त 7 शिकायतों में से 4 का तत्काल निपटारा कर दिया गया है। आमजन किसी भी प्रकार की जमाखोरी या अधिक मूल्य वसूली की शिकायत जिला हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 पर कर सकते हैं। इसके अलावा, बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह (9810212115) और एनआईटी क्षेत्र के लिए विनय मुद्गल (8168792654) को सीधे सूचना दी जा सकती है। विभाग द्वारा क्षेत्र में निरंतर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।