फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Vishnu Colony troubled by the problem of drinking water

पेयजल की समस्या से परेशान विष्णु कॉलोनी निवासी

Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Residents of Vishnu Colony troubled by the problem of drinking water
बल्लभगढ़। नगर निगम के वार्ड-38 स्थित विष्णु कॉलोनी के पार्ट बी में पानी की समस्या के चलते वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां गली नंबर पांच में लगाया गया पानी का ट्यूबवेल करीब 12 वर्ष पुराना है, जिससे कुछ घरों की आपूर्ति हो पाती है। वहीं गली नंबर एक में एक साल पहले लगाए गए ट्यूबवेल का आज तक कनेक्शन ही नहीं हो सका है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से भी की है, लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग पेयजल आपूर्ति को लेकर अन्य साधनों पर निर्भर है। इतना ही नहीं, कॉलोनी में पानी आपूर्ति के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कई बार टैंकर न आने की स्थिति में रिक्शे से दूरदराज के क्षेत्रों में पानी लेने जाना पड़ता है। लोगों की मांग है कि इस वार्ड में पड़ने वाली आठ गलियों के लिए या तो अलग से पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाया जाए या फिर एक साल पहले लगे ट्यूबवेल में कनेक्शन कर समस्या दूर की जाए।
विज्ञापन

वर्जन-
हमारी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति ट्यूबवेल काफी पुराना हो गया है, जिसके कारण उसमें प्रेशर कम हो गया है। जिसके कारण घंटो मोटर चलाने से पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। - धर्मवती, विष्णु कॉलोनी पार्ट बी
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के लिए एक साल पहले ट्यूबवेल लगाया गया था, लेकिन आज तक उसका कनेक्शन नहीं किया जा सका है। जिसके कारण पेयजल आपूर्ति को लेकर सभी लोग परेशान है। - गीतादेवी, विष्णु कॉलोनी पार्ट बी
यह कॉलोनी निगम के दो वार्डों में आती है। जिसमें विष्णु कॉलोनी पार्ट ए वार्ड 40 तो दूसरा पार्ट विष्णु कॉलोनी बी वार्ड 38 में आता है। यहां की समस्या को जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर डाल देते हैं। यहीं हाल निगम के अधिकारियों का भी है। - अमित कुमार, निवासी विष्णु कॉलोनी पार्ट बी
हमने कई बार निगम के अधिकारियों ने शिकायत की है, लेकिन वहां से केवल आश्वासन ही दिया जाता है। आज तक समाधान नहीं किया गया है। - घासीराम, निवासी विष्णु कॉलोनी पार्ट बी
विष्णु कॉलोनी में पानी की किसी प्रकार की समस्या नहीं है, अगर वहां किसी प्रकार की समस्या आ गई है, तो उसको प्राथमिकता पर दुरुस्त किया जाएगा। - जतिन यादव, जेई नगर निगम वार्ड नंबर 38

लोगों की शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी संज्ञान ले यह सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - नवदीप नैन, संयुक्त आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed