फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Sector-15 troubled by sewer jam

सीवर जाम से परेशान सेक्टर-15 के निवासी

Sun, 04 Apr 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Residents of Sector-15 troubled by sewer jam
फरीदाबाद। सेक्टर-15 ए में लंबे समय से सीवर लाइन की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। वहीं, लोगों के घरों के सामने भी भरा रहता है। ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी भी जर्जर हो गई है। वहीं सार्वजनिक जगहों पर लगे बिजली के खंभों पर भी तारों का जाल फैला हुआ है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, सेक्टर के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से भूमाफिया मिट्टी निकाल ले गए। करीब तीन फिट गहरा गड्ढा खोद डाला है। ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी जगह-जगह टूटी हुई है। पर्यावरण का संतुलन बनाने के लिए सड़क किनारे व अन्य जगह ग्रीन बेल्ट क्षेत्र बनाया गया हैं, लेकिन ग्रीन बेल्ट से हरियाली भी गायब हैं। कुछ जगह जंगली झाड़ियां उग आई हैं। वहीं जगह-जगह कूड़ा कचरा पड़ा हैं। खंभे पर तार और केबल का जाल बिछा हुआ हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
सेक्टर में नियमित साफ-सफाई नहीं होती हैं। जिससे सड़कों पर गंदगी फैली रहती है। सेक्टर की साफ-सफाई के साथ नियमित तौर पर कूड़ा कचरा उठाया जाना चाहिए। - रेनू मलिक, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई के पानी में अक्सर गंदगी आती हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। टंकी की साफ सफाई नहीं होती इसलिए पानी गंदा आता हैं। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या बनी रहती हैं। - लतिका ठाकुर, छात्रा
सेक्टर में कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। पोल भी टूटे पड़े है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में सड़कों पर अंधेरे होता हैं। खासकर महिलाओं को डर लगा रहता हैं। अंधेरे का फायदा उठा आए दिन चोर बदमाश चोरी लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। - नरेश, आरडब्ल्यूए सचिव

ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर लोग ने अवैध कब्जा कर रखा है। सेक्टर के अंदर सरकारी जमीन पर मवेशी भी पाले जा रहे है। जिससे गंदगी फैल रही है। इस मामले की कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। -डीसी गर्ग, आरडब्ल्यूए प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed