फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Sector 14 and 15A will get government facilities near their homes.

Faridabad News: सेक्टर-14 और 15ए के निवासियों को घर के पास मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

Thu, 25 Dec 2025 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Residents of Sector 14 and 15A will get government facilities near their homes.
दोनों सेक्टरों में अत्याधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने की मिली मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के पॉश इलाके में लोगों को अब अपने कार्यों के लिए एनआईटी स्थित निगम मुख्यालय व निगम के अन्य कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निगम की तरफ से सेक्टर 14 व 15ए में नए नागरिक सुविधा केंद्र खोलने की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। दोनों सेक्टरों में अत्याधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
नगर निगम की इस योजना से प्रशासनिक प्रक्रियाएं आसान होने के साथ लोगों के समय व धन की बचत होगी। सेक्टर-14 और 15ए फरीदाबाद के व्यस्ततम और घनी आबादी वाले इलाकों में शामिल हैं जहां बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और नौकरीपेशा लोग रहते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में नागरिक सुविधा केंद्र खुलने से लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम फरीदाबाद द्वारा इन दोनों नागरिक सुविधा केंद्रों का निर्माण सेक्टर-14 और 15ए के वाटर वर्क्स कैंपस में किया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार दोनों केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि यहां आने वाले नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजकल निगम की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अब तक एक हजार से अधिक यूनिटों को सील किया जा चुका है इसी कड़ी में लोग भी बढ़ चढ़ कर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर रहे हैं। वहीं दोनों इलाके पॉश होने के कारण यहां से निगम को अच्छा राजस्व भी मिलता है। वहीं लोगों को भी टैक्स जमा करने व अन्य जानकारियों के लिए एनआईटी स्थित निगम मुख्यालय आना पड़ता है।


अब लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, पानी और सीवरेज से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने या अन्य नगर निगम सेवाओं के लिए मुख्य कार्यालयों में लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इन नए केंद्रों के शुरू होने से ये सभी कार्य अब स्थानीय स्तर पर ही निपटाए जा सकेंगे।

प्रशासन ने इस परियोजना के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद करीब 8 महीने में दोनों नागरिक सुविधा केंद्रों को जनता के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चला तो आने वाले वर्ष के मध्य तक सेक्टर-14, सेक्टर-15ए और आसपास के वार्ड नंबर-32 के हजारों निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलने लगेगा।

सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी राहत
इन नागरिक सुविधा केंद्रों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि नागरिकों को अलग-अलग काउंटरों और विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से कई सेवाएं ऑनलाइन और तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पारदर्शिता बढ़ने के साथ शिकायतों और आवेदनों के निस्तारण में भी तेजी से हो पाएगा।


लोगों ने जताई खुशी

इस कार्य के होने के बाद लोगों को निगम की फाइलें लेकर शहर के दूसरे हिस्सों में भटकना नहीं पड़ेगा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस तरह की सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी। नए नागरिक सुविधा केंद्रों के खुलने से कामकाज आसान हो जाएगा। वहीं नगर निगम का कहना है कि भविष्य में इसी तर्ज पर शहर के अन्य हिस्सों में भी नागरिक सुविधा केंद्र खोले जाएंगे ताकि फरीदाबाद को एक स्मार्ट और नागरिक-अनुकूल शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

लोगों की सुविधाओं के लिए निगम हर स्तर पर तेजी से काम कर रहा है जल्द ही लोगों को इसकी सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा। - संजीव कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed