फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Park Floor-2 protest against hike in maintenance charges

Faridabad News: रखरखाव शुल्क में बढ़ोतरी पर पार्क फ्लोर-2 के निवासियों का प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Residents of Park Floor-2 protest against hike in maintenance charges
बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित पार्क फ्लोर-2 सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को रखरखाव शुल्क में लगातार बढ़ोतरी और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के विरोध में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

निवासियों का कहना है कि वे पिछले 15 दिन से अधिक समय से विरोध जता रहे हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से रखरखाव शुल्क लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन इसके अनुरूप सोसाइटी में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पार्किंग की पर्याप्त जगह नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पहले आने वाले निवासी अपने वाहन पार्क कर देते हैं, जबकि बाद में आने वाले लोगों को गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलती। ऐसे में कई बार निवासियों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले परिवारों को पार्किंग के लिए रोजाना जूझना पड़ता है। वहीं, रखरखाव शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद बुनियादी सुविधाओं को लेकर शिकायतें बनी हुई हैं। निवासियों ने मांग की कि बिल्डर पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान करे और रखरखाव शुल्क के बदले मिलने वाली सुविधाओं में सुधार किया जाए। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे अपना विरोध जारी रखेंगे। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इन समस्याओं को उठा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed