फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Nagla Enclave Part-2 are grappling with issues related to roads, water, and electricity.

Faridabad News: नगला एंक्लेव पार्ट-2 में सड़क, पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे लोग

Fri, 03 Apr 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Residents of Nagla Enclave Part-2 are grappling with issues related to roads, water, and electricity.
कच्चे रास्ते और खारे पानी से बढ़ी परेशानी, ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड से बिजली संकट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नगला एंक्लेव पार्ट-2 में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में सड़कों की हालत बेहद खराब है, वहीं जल निकासी, पेयजल और बिजली की समस्याएं भी गंभीर बनी हुई हैं।



स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी में कई स्थानों पर अब तक पक्की सड़कें नहीं बनी हैं, जबकि जहां सड़कें हैं भी, उनकी हालत जर्जर हो चुकी है। कई जगह कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। खासकर बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन




बारिश के समय कॉलोनी में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा बना रहता है। पेयजल की समस्या भी इलाके में चिंताजनक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नलों में आने वाला पानी काफी खारा है, जिससे पीने योग्य नहीं रहता। स्थानीय नागरिकों ने अपने स्तर पर पानी की जांच कराई, जिसमें पानी का पीएच स्तर करीब 14 पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। बिजली व्यवस्था भी यहां संतोषजनक नहीं है। निवासियों का आरोप है कि एक ही ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण वह बार-बार फ्यूज हो जाता है, जिससे बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। इससे गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कॉलोनी में सड़क निर्माण, जल निकासी, स्वच्छ पेयजल और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स


कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सड़कों की हालत खराब होने और पानी भरने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। -अरूण, स्थानीय निवासी


खारा पानी सबसे बड़ी समस्या है। इसे पीना तो दूर, घरेलू उपयोग में भी दिक्कत आती है। प्रशासन को जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए। -सौरभ, स्थानीय निवासी


बिजली की समस्या के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। ट्रांसफार्मर पर लोड कम करने और नई व्यवस्था की जरूरत है। -विपिन सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed