{"_id":"683b4923cdc3a30fe508f434","slug":"residential-archery-sports-nursery-closed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44315-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आवासीय तीरंदाजी खेल नर्सरी हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आवासीय तीरंदाजी खेल नर्सरी हुई बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में चल रही पहली आवासीय तीरंदाजी खेल नर्सरी को बंद कर दिया गया है। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से 25 बेहतरीन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा था। कोच दीपक अहलावत के पलवल स्थानांतरण के बाद इसे अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया गया। इससे पहले नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में चल रही आवासीय क्रिकेट नर्सरी को भी बंद कर दिया गया था।
जिला खेल अधिकारी आशा रानी ने बताया कि तीरंदाजी कोच के स्थानांतरण के बाद आवासीय तीरंदाजी नर्सरी को अगले आदेश बंद कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों से दिशानिर्देश मांगा गया है। इसके आधार पर आगे की योजना तैयार की जाएगी।