{"_id":"61f0325907014a4edb217a2f","slug":"republic-day-programs-will-be-able-to-be-seen-on-the-youtube-channel-of-the-district-administration-enjoy-sitting-at-home-faridabad-news-noi6288349188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : जिला प्रशासन के यू-ट्यूब चैनल पर देख सकेंगे कार्यक्रम, घर बैठे लें आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : जिला प्रशासन के यू-ट्यूब चैनल पर देख सकेंगे कार्यक्रम, घर बैठे लें आनंद
विज्ञापन
Republic Day: Programs will be able to be seen on the YouTube channel of the district administration, enjoy sitting at home
फरीदाबाद। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सेक्टर-12 हेलीपैड मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में खेल मंत्री संदीप सिंह मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की जाएगी। साथ ही सेवानिवृत्त सैनिकों, पुलिस और समाज में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समारोह का सीधा प्रसारण जिला प्रशासन फरीदाबाद के यू-ट्यूब चैनल पर लाइव किया जाएगा।
प्रशासन ने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम में पहली बार फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की झांकी देखने को मिलेगी। इस झांकी में प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई शुभगमन बस सर्विस की खूबियों को गिनाया जाएगा। वहीं, विभाग द्वारा शुरू की जाने वाली विकास परियोजनाओं से लोगों को रूबरू कराया जाएगा। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए प्रशासन ने इसका सीधा प्रसारण यू-ट्यूब चैनल पर करने की तैयारी की है। जिससे लोग घर बैठे ही कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। शहर के लोग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए इसका प्रसारण यू-ट्यूब पर किया जा रहा है। कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा। इसे देखने के लिए https://youtu.be/RA46Ep1mu2 लिंक पर क्लिक करें। साथ ही जिला प्रशासन व डीआईपीआरओ फरीदाबाद के ट्विटर, फेसबुक व कू एप पर भी संपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।
उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम छोटा रखा गया है। खेल राज्य मंत्री पहले सुबह 9:40 पर स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर में बने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर देश के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे हेलीपैड ग्राउंड, सेक्टर-12 में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय समारोह में पहुंचेंगे और वहां पर ठीक 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। साथ ही परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मंत्री का संदेश होगा और टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। मार्च पास्ट के बाद चार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद जिले के सरकारी विभागों के माध्यम से लागू की जा रही राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर झांकियों का प्रदर्शन होगा।