फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Representatives of the Mulberry County Society arrived at the Mini-Secretariat following a dog-bite incident.

Faridabad News: कुत्तों के काटने की घटना के बाद मलबरी काउंटी सोसाइटी के लोग पहुंचे लघु सचिवालय

Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Representatives of the Mulberry County Society arrived at the Mini-Secretariat following a dog-bite incident.
फरीदाबाद सेक्टर-70 स्थित मलबेरी काउंटी सोसाइटी में कुत्तों के झुंड ने 12 वर्षीय बच्चे पर किया ह
जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई, जल्द समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसाइटी में बुधवार को बच्चे को कुत्तों के काटने की घटना के बाद सोसाइटी निवासियों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचकर जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद नगर निगम बल्लभगढ़ में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखकर तत्काल समाधान की मांग की। शिकायत के बाद नगर निगम अधिकारियों ने निवासियों को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नगर निगम की टीम सोसाइटी का दौरा कर कुत्तों पकड़ेगी।
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए सोसाइटी प्रबंधन (एमजीएच) और सुरक्षा एजेंसी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए प्रधान डॉली का कहना है कि पिछले कई महीनों से सोसाइटी परिसर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को लेकर लगातार शिकायतें और लिखित पत्र दिए जाते रहे हैं, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी फरीदाबाद नगर निगम को कई शिकायतें भेजी थीं। हाल ही में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त और स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सोसाइटी निवासियों ने सोसाइटी के प्रबंधन से 48 घंटे के भीतर मामले की जांच, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा, सुरक्षा एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सात दिन के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की है। साथ ही बेसमेंट और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने और नगर निगम के साथ मिलकर कुत्तों के प्रबंधन की स्थायी योजना बनाने की भी मांग की गई है।

निवासियों से बातचीत


घटना के बाद लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। सोसाइटी परिसर खाली है, कोई भी बच्चा व अन्य लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहा है। - सुमित राय


--

यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो हम संबंधित नियामक एवं कानूनी प्राधिकरणों का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। - सरिता, (घायल बच्चे की माता)

--

सोसाइटी में हर 15 दिन में कुत्ते एक व्यक्ति को काटते ही हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। - राजश्री गुप्ता

--

सोसाइटी में डर का माहौल बना हुआ है। निवासी घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। काम भी प्रभावित हो रहा है। - निशा, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed