{"_id":"6470e48c879fb9266406a2f4","slug":"report-called-from-schools-with-less-than-50-percent-result-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5358-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 50 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 50 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों से रिपोर्ट तलब
Fri, 26 May 2023 10:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
-विभाग के निर्देश पर डीईओ ने मांगा पूरा ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं कक्षा में 50 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम आने वाले स्कूल मुखियाओं से शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, जिन विषय में विद्यार्थियों के नंबर कम आए हैं, उस विषय के अध्यापकों को भी स्पष्टीकरण देना होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों से दो दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है। इतना ही नहीं ऐसे स्कूलों के मुखियाओं को कारण भी बताना होगा कि उनके स्कूलों के परीक्षा परिणाम में गिरावट क्यों आई। इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है। यह सूची शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। हरियाणा बोर्ड की ओर से हाल ही में 12वीं और 10वीं का परिणाम जारी किया गया। जिले का 12वीं का परिणाम बेहतर रहा, जबकि 10वीं में स्थिति और खराब रही थी। निजी स्कूलों की तुलना में राजकीय स्कूलों का परिणाम बेहद खराब रहा है, जबकि, जिले में पांच आदर्श विद्यालय चल रहे हैं। वहीं, पीएम श्री स्कूल शुरू करने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग को अब खराब परिणाम देने वाले स्कूलों की चिंता है, क्योंकि इन स्कूलों के कारण प्रदेश के सरकारी स्कूलों से बोर्ड परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के प्रतिशत में गिरावट आई है। कई स्कूलों में तो 50 प्रतिशत से भी कम विद्यार्थी पास हुए हैं, इसलिए अब सख्ती बरती जा रही है। जिले में 10वीं का परिणाम 58.62 प्रतिशत रहा।
विषय अध्यापकों को भी बताना होगा कारण
निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि शिक्षा अधिकारी स्कूल मुखियाओं के साथ बैठक कर रिपोर्ट तैयार करें। 50 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की सूची विशेष के आधार पर तैयार की जाएगी। इनमें खराब परिणाम के कारण को स्पष्ट करना होगा। किसी स्कूल का परिणाम किसी एक या दो विषयों के कारण कम रहा है तो ऐसे विषय के अध्यापकों को भी जवाब देना होगा। स्कूल मुखिया के माध्यम से इनकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।
वर्जन
बोर्ड परीक्षा के परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम आने स्कूल मुखियाओं को जवाब देना होगा। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करके मुख्यालय को भेजी जाएगी। वहीं, अध्यापकों को भी कम नंबर आने वाले विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
- डॉ. मुनेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी