{"_id":"69d16c52647eb10412010d9f","slug":"repair-of-drinking-water-line-starts-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66677-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन
अटेरना गांव में कई दिनों से आ रहा था गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। अटेरना गांव में पिछले कई दिनों से पीने के पानी में गंदगी आने की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। दूषित पानी के कारण गांव में लोगों के बीमार पड़ने के मामले भी सामने आ रहे थे, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा था। लगातार शिकायतों के बाद अब प्रशासन ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए पाइपलाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।
गांव में जगह-जगह खुदाई कर टूटी पाइपलाइन को तलाशा जा रहा है, ताकि गंदे पानी की सप्लाई को रोका जा सके। गांव की निवासी सोमवती ने बताया कि पहले गंदा पानी आने की वजह से घर में अक्सर लोग बीमार हो जाते थे, लेकिन अब पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू होने से राहत की उम्मीद जगी है।
वहीं, गांव की सरपंच अरफीना ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई थी, जिसे अब गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत कर लीकेज को पूरी तरह बंद किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ और पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्य पूरा कर पानी की सप्लाई सुचारू रूप से बहाल की जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से स्थायी राहत मिल सके। फिलहाल, मरम्मत कार्य जारी है और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।