फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Repair of broken roads has begun, making travel easier and reducing accidents.

Faridabad News: टूटी सड़कों की मरम्मत शुरू, अब सफर होगा सुगम व हादसों में आएगी कमी

Mon, 13 Oct 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Repair of broken roads has begun, making travel easier and reducing accidents.
कुछ महीनों से बदहाल स्थिति में थी सड़क, वाहन चालकों को होती थी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-28 से लेकर सेक्टर-37 तक रहने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर की जर्जर सड़कों और गड्ढों से जल्द ही निजात मिलने वाली है। नगर निगम की ओर से इन क्षेत्रों में सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। इससे लोगों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।

बीते कुछ महीनों से इन इलाकों की सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी। गड्ढों और उखड़े हिस्सों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दौरान पानी भरने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते व सड़क पर फिसलन के कारण बार-बार हादसे होते रहते हैं। सड़क की मरम्मत होने के बाद लोगों की इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़कों के सुधार की मांग की जा रही थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को उम्मीद जागी है कि उनका इलाका पहले की तरह साफ-सुथरा और सुगम यातायात वाला बनेगा। अच्छी सड़कें वाहनों की रफ्तार और ईंधन बचाने के साथ आसपास के बाजारों और कॉलोनियों की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी। वहीं, सड़कों के गड्ढा मुक्त होने से हादसों में भी कमी आएगी। इससे लोगों को जान माल का नुकसान भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए निगम तेजी से काम कर रहा है। इसके साथ कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है आने वाले दिन में लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed