{"_id":"6abe99473073593f8f0c9d84","slug":"renovation-of-nahar-singh-stadium-begins-work-to-gain-full-momentum-next-year-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81578-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाहर सिंह स्टेडियम का नवीनीकरण शुरू, अगले साल पकड़ेगा पूरी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाहर सिंह स्टेडियम का नवीनीकरण शुरू, अगले साल पकड़ेगा पूरी रफ्तार
विज्ञापन
पुराना ठेकेदार मार्च 2027 तक तक पूरा करेगा अपने हिस्से का काम
बाकी बचे काम के लिए 120 करोड़ का बजट तैयार होने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के एनआईटी-दो स्थित शहीद राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नवीनीकरण और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है, लेकिन स्टेडियम के निर्माण कार्य में पूरी रफ्तार अगले वर्ष ही आने की उम्मीद है। फिलहाल पुराने ठेकेदार की ओर से उसके हिस्से का बचा हुआ काम किया जा रहा है। नगर निगम ने कंपनी को यह काम मार्च 2027 तक पूरा करने का समय दिया है। इसके बाद स्टेडियम में बचे हुए काम के लिए नए सिरे से 120 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया जाएगा।
नए बजट से मुख्य रूप से स्टेडियम के दर्शक स्टैंड समेत अन्य अधूरे निर्माण कार्य पूरे करवाए जाने की योजना है। बजट तैयार होने और मंजूरी मिलने के बाद इन कामों के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऐसे में स्टेडियम के निर्माण की वास्तविक रफ्तार अगले वर्ष बढ़ने की संभावना है। एनआईटी क्षेत्र में स्थित नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1981 में हुआ था। इसे पहले मयूर स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। यहां अब तक आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जा चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 31 मार्च 2006 को खेला गया मुकाबला यहां का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच रहा है। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों की मेजबानी से दूर इस स्टेडियम के आधुनिकीकरण की योजना वर्ष 2019 में तैयार की गई थी।
सिडनी ग्राउंड की तर्ज पर आधुनिक स्टेडियम विकसित करने की योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू हुआ था। हालांकि, निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से काम रोक दिए जाने के कारण परियोजना लंबे समय तक अधर में रही। करीब छह वर्षों से स्टेडियम का काम पूरी तरह गति नहीं पकड़ पा रहा था। अब नगर निगम प्रशासन ने पुराने ठेकेदार के माध्यम से उसके हिस्से का काम दोबारा शुरू करवाया है।
विज्ञापन
40 हजार दर्शकों की क्षमता होगी
स्टेडियम की दर्शक क्षमता को भी बढ़ाने की योजना है। इसे करीब 25 हजार से 40 हजार दर्शकों की क्षमता के अनुरूप विकसित करने का प्रस्ताव है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और बड़े स्तर के क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी के लिए इसे तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा।
मार्च 2027 तक पुराने ठेकेदार का काम पूरा होने के बाद नगर निगम शेष कार्य का आकलन करेगा। इसके आधार पर करीब 120 करोड़ रुपये का नया बजट तैयार होने का अनुमान है। बजट मंजूर होने के बाद बचे हुए निर्माण कार्यों को पूरा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
- नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम