{"_id":"6aa8428eda30eef2c7004dda","slug":"renovation-of-atal-park-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80041-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ढाई करोड़ रुपये से होगा अटल पार्क का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ढाई करोड़ रुपये से होगा अटल पार्क का जीर्णोद्धार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-2 स्थित अटल पार्क के अपग्रेडेशन और विशेष मरम्मत के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने 2 करोड़ 60 लाख 49 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक कार्यालय की ओर से 11 सितंबर को जारी मंजूरी पत्र में काम के लिए समय-सीमा भी तय की गई है। इसके तहत तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद तीन महीने के भीतर टेंडर बुलाना होगा। वहीं, मंजूरी जारी होने के छह महीने के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो प्रशासनिक मंजूरी स्वत: वापस मानी जाएगी। एचएसवीपी के अनुसार, अटल पार्क के अपग्रेडेशन एवं विशेष मरम्मत के लिए 260.49 लाख रुपये का लागत अनुमान तैयार किया गया था। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब विस्तृत अनुमान तैयार कर सक्षम अधिकारी से तकनीकी मंजूरी लेना जरूरी होगा। इसके लिए विस्तृत अनुमान दो महीने के भीतर प्रस्तुत करना होगा। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही काम शुरू किया जा सकेगा।
मंजूरी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि काम पर होने वाला खर्च समय-समय पर उपलब्ध बजट प्रावधान तक ही सीमित रहेगा। टेंडर भी तकनीकी मंजूरी के बाद निर्धारित अवधि में बुलाना होगा। यदि निर्धारित समय में टेंडर नहीं बुलाया गया तो दोबारा मंजूरी लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
सेक्टर-2 के अटल पार्क के अपग्रेडेशन की मांग विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा की ओर से सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष रखी गई थी। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब पार्क के अपग्रेडेशन और विशेष मरम्मत का काम आगे बढ़ने की उम्मीद है। काम पूरा होने से सेक्टर-2 और आसपास के लोगों को पार्क में बेहतर सुविधाएं मिलने की बात कही जा रही है।