फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief to more than a hundred construction units, work started, builder and contractors will have to give an affidavit to follow the rules of Grape

सौ से अधिक निर्माण इकाइयों को राहत, कार्य शुरू, बिल्डर और ठेकेदारों को ग्रेप के नियमों को पालन करने का देना होगा शपथ पत्र

Mon, 20 Dec 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Relief to more than a hundred construction units, work started, builder and contractors will have to give an affidavit to follow the rules of Grape
Relief to more than a hundred construction units, work started, builder and contractors will have to give an affidavit to follow the rules of Grape
फरीदाबाद। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सोमवार को जिले में छोटी-बड़ी 100 से अधिक निर्माण इकाइयों को बड़ी राहत दी है। सीएक्यूएम के आदेश के बाद अब वह निर्माण कार्यों को शुरू कर सकेंगे। हालांकि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले बिल्डर, ठेकेदार व संबंधित एजेंसी को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पालन करने को लेकर एक शपथ पत्र देना होगा। इसमें वह प्रदूषण को रोकने की तैयारी के साथ धूल को दबाने को लेकर व्यवस्था की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

एचएसपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को भी ईट भट्ठे एवं क्रशर जोन को चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। वह अगले आदेश तक बंद रहेंगे। जिले में जिले में 107 के आसपास ईट भट्ठे हैं। जबकि क्रशर जोन सबसे अधिक पाली क्रशर जोन में है। इन्हें बंद रखने का आदेश जारी है। इनकी निगरानी के लिए एचएसपीसीबी की ओर से लगातार गश्त लगाई जा रही है। वहीं, ग्रेप की अनदेेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी है। साथ ही कंपनियों में टीम लगातार गश्त कर रही है। अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

सीएक्यूएम की ओर से निर्माण इकाइयों को कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन इसमें शर्त भी लगाई गई कि कि बिल्डर, ठेकेदार व एजेंसी लिखकर देंगे कि ग्रेप के नियमों की पालन करेंगे और निर्माण कार्य के दौरान प्रदूषण को रोकने की पूरा व्यवस्था करेंगे। - स्मिता कनोडियो, क्षेत्रीय अधिकारी एचएसपीसीबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed